पटना/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज राजद नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन
की जमानत को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उन्हें जेल
जाना होगा। उल्लेखनीय है कि बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की जेल से रिहाई के
खिलाफ दायर अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी। एक
हत्याकांड में पटना हाइकोर्ट से शहाबुद्दीन को दी गयी जमानत को चुनौती देने
वाली दो अपीलों पर कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।