Superstition and offer them another patient-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और मरीज

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 10:56 PM (IST)
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और मरीज
भीलवाड़ा। जिले में अंधविश्वास के चलते मरीजों की मौत होना लाजिमी है और आज भी लोग इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। चाहे कितनी भी बड़ी बीमारी हो। मरीज अंधविश्वास के चलते डाॅक्टर्स की बजाय भोपे से ही इलाज कराते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है बरून्दनी गांव में। जहां एक परिवार ने भोपे पर मरीज को चिमटे से दागने और उसे प्रताड़ना देकर मारने का लगाया है। मृतक की पत्नी मंजू देवी वैष्णव ने कहा कि मेरे पति शिव कुमार की किडनी खराब हो गई थी और उसे इलाज के लिए 5 दिसम्बर 2016 को जयपुर ले गए। जहां एक व्यक्ति नानूराम गवारिया ने पति का इलाज भोपे से कराने की बात कही और इलाज के नाम पर हजारों रुपए ले लिए। साथ ही इलाज के नाम पर पति को काफी प्रताड़नाएं दी। मृतका की पत्नी ने श्रवण सिंह, देवीलाल खटीक और मुकेश सैन के साथ नानूराम गवारियां पर उसके पति को यातनाएं देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पत्नी ने कहा कि डाॅक्टर्स के अनुसार उसके पति की मौत किडनी खराब होने के कारण नहीं हुई। बल्कि मौत का कारण चिमटे से दागने के कारण फैले इंफेक्शन के कारण हुई है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर मामला दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement