Advertisement
सुखबीर सिंह बादल बच गए, क्योंकि वह भगवान के घर में थे : रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे यह लगता है कि इन अपराधियों को कभी सजा नहीं मिलती। अब मैं यह मानता हूं कि अगर ये लोग बाहर हैं, तो यह किसी भी वक्त आपको काट सकते हैं। नारायण सिंह चौरा, जैसे लोगों का यदि बचाव होता है, तो कोर्ट और पुलिस को इनकी गिरफ्तारी पर कोई सख्ती नहीं होती। कई बार बड़े वकील, जिनका कनेक्शन विदेश से होता है, इनकी मदद करने आते हैं और उन्हें सजा से बचा लेते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा इनकी निंदा करता हूं और कहता हूं कि इनकी असली जगह जेल है। जब तक इन्हें जेल में रखा नहीं जाता, यह किसी भी वक्त माहौल को खराब कर सकते हैं। पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, और इसके लिए सख्त जांच की आवश्यकता है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


