Suicide Bomber Kills three including Senior Pakistani Police Official, 6 injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान: बाइक पर आए और विस्फोटक से उडा लिया खुद को, 3 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 नवम्बर 2017 2:55 PM (IST)
पाकिस्तान: बाइक पर आए और विस्फोटक से उडा लिया खुद को, 3 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक आत्मघाती हमले में शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित तीन की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मोटरबाइक पर सवार आत्मघाती हमलावरों ने जरघूनी मस्जिद के पास एक अन्य वाहन में टक्कर मारी। इस वाहन में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अशरफ नूर और अन्य पुलिस अधिकारी सवार थे। हमलावरों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा दिया। इस हमले में सुरक्षाकर्मी और चालक सहित नूर भी मारे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है कि जब पेशावर में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के स्तर के एक पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement