Advertisement
क्वेटा में आत्मघाती विस्फोट में 2 लोगों की मौत, 24 अन्य घायल

डीआईजी ने बताया कि हमले में 20-25 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बेलीली से क्वेटा शहर आ रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक आत्मघाती हमलावर ने अपने विस्फोटकों से भरे वाहन को पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी।
डॉन न्यूज ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा, "विस्फोट पुलिस ट्रक के पास हुआ, जिससें वाहन पलट गया और खाई में गिर गया।"
इस बीच, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने हमले की निंदा की और अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी वादा किया कि इस तरह के 'कायरतापूर्ण कृत्य' बलूचिस्तान के शांति स्थापित करने के ²ढ़ संकल्प को कम नहीं करेंगे।
बिजेन्जो ने कहा, "घटना में शामिल सभी तत्वों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


