Students extracted public awareness rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों ने जन चेतना रैली निकाली

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 10:38 PM (IST)
छात्रों ने जन चेतना रैली निकाली
जैसलमेर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन पोकरण, पंचायत समिति सांकड़ा, ग्राम पंचायत लवां, राआउमावि, उप-स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग, आंगनवाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में लंवा गांव में जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली को पोकरण उपखंड अधिकारी मुलसिंह राजावत एवं सरपंच गुड्डी पालीवाल, प्राचार्य श्यामसुंदर बोहरा, समाजसेवी चिरंजीलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख केआर सोनी, उप सरपंच सीताराम भोजक, ग्रामसचिव दीपसिंह भाटी, व्याख्याता उदाराम, वरिष्ठ शिक्षक मेहराजसिंह, शारीरिक शिक्षक भाटीलाल, आईदान पालीवाल, कृषि विभाग के हंसराज थालोड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement