Student on agitaion against teacher recuruitment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीचिंग भर्ती के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्र

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 3:11 PM (IST)
टीचिंग भर्ती के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्र
रोहतक। डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के दलित छात्र रोहतक की पंडित भगवत दयाल शर्मा हेल्थ एन्ड साइंस यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्टार के कार्यालय के बाहर यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ में चल रही नई भर्ती के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गए है। इन छात्रों ने वीसी और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अनशन पर बैठे इन दलित छात्रों का कहना है कि इस हेल्थ यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ की नई भर्ती के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे है। भर्ती कोई आरक्षण नीति और रॉस्टर प्रणाली को लागू किये बैगर की जा रही है। हमारी मांग है जो टीचिंग स्टाफ में भर्ती की जाए उसमें आरक्षण नीति और रॉस्टर प्रणाली को लागू किया जाए। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement