Strike Restricted in health department for six months -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल छह माह के लिए प्रतिबंधित

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 5:08 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल छह माह के लिए प्रतिबंधित
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीएचडब्ल्यू मेल तथा फिमेल) द्वारा की जा रही हड़ताल को इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से छ: माह की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आज इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीएचडब्ल्यू मेल तथा फिमेल) द्वारा की जा रही हड़ताल से सामुदायिक जीवन में स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए लोक हित में इस हड़ताल को प्रतिबंधित करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement