Advertisement
कोरोना वायरस का डर- मकान खाली करवाने का दबाव बनाया तो होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आमजन अपने घर के नजदीकी स्टोर से ही सामान खरीदे या जनरल स्टोर से फोन करके सामान मंगवाले। ज्यादा ही जरूरी हो तो पैदल जाएं। घरों से बाहर व्हीकल मूवमेंट नहीं करें। बेवजह आवाजाही से बचे।
उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थानों पर बेसहारा, गरीब, बेघर एवं मजदूरों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पहुँचाई गई है। जरूरतमंद लोगों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने के लिए स्वयं सेवी संस्थायें आगे आ रही हैं इन संस्थाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक लोगों तक मास्क और सेनेटाइजर पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने अपील की है कि आमजन घर में ही रहें ,हम आपकी सुरक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


