Advertisement
मोतिहारी कांड में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी : चिराग पासवान

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब का मुद्दा हमेशा से ही चिंता का विषय रहा है। कई ऐसे असामाजिक तत्व हैं जो अपने निजी फायदे के लिए जहरीली शराब का निर्माण अवैध तरीके से करते हैं या इसे सीमावर्ती इलाकों से मंगाते हैं। हम लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। शराबबंदी एक जायज सोच है लेकिन इस आड़ में इसे चलाने वालों पर कैसे नकेल कसी जाए, इस पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए।
महिला आरक्षण बिल पर संसद के विशेष सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरी सरकार और पीएम मोदी की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दिखाता है। जब नई संसद भवन का उद्घाटन हुआ था, तब भी 'नारी शक्ति अधिनियम' पेश करने के लिए एक विशेष सत्र बुलाया गया था। उस समय विपक्ष ने कहा था कि यह सिर्फ एक दिखावा है और चुनावों से पहले इसे लागू नहीं किया जाएगा, जिससे भ्रम फैल गया था।
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि यह सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं था बल्कि हम इसे लेकर गंभीर हैं। महिलाओं की आबादी कुल आबादी का आधा हिस्सा है और उनका उचित प्रतिनिधित्व एक लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। हमारी पार्टी ने हमेशा इसका समर्थन किया है और मेरे पिता राम विलास पासवान के समय से ही हम महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


