Advertisement
शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, फिन सर्विस, मेटल, मीडिया, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में लाल निशान में और आईटी एवं पीएसयू बैंक इंडेक्स में तेजी है। सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एचसीएस टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एमएंडएम टॉप गेनर्स हैं। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी टॉप लूजर्स हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि बजट को लेकर आने वाली अपडेट का बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। आज आईटी दिग्गज इन्फोसिस की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। इससे आईटी सेक्टर की स्थिति को लेकर और स्पष्टता मिलेगी। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और सोल में गिरावट है, जबकि, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार हरे निशान में है। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


