Starting the nomination process in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 - हरियाणा में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 7:22 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 - हरियाणा में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल
चण्डीगढ़ । 17वीं लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल से नांमाकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 23 अप्रैल तक जारी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चार लोकसभा सीटों से 4 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से अम्बाला (1), रोहतक (7), गुरूग्राम (9) तथा फरीदाबाद (10) लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल किये गये। उन्होंने बताया कि अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से सीपीआई के एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि रोहतक से पंजीकृत पार्टी के एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र जमा किये। इसी प्रकार गुरूग्राम से पंजीकृत पार्टी के एक उम्मीदवार तथा फरीदाबाद से पंजीकृत पार्टी के एक उम्मीदवार व एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किये। डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि 6 लोकसभा क्षेत्रों से कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement