khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 12:24 PM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की अधिसूचना
मंगलवार को जारी होने के साथ ही सत्ता की जंग शुरूहो गई है। पहले चरण के
तहत पश्चिमी उप्र के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. के. पांडेय ने बताया कि हर कार्य दिवस
पर पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से 100 मीटर की दूरी
पर केवल तीन गाडिय़ां ले जाने की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि एक
उम्मीदवार के साथ अधिकतम तीन लोग हो सकते हैं और शपथ पत्र का कोई कॉलम खाली
नहीं छोड़ा जा सकेगा।
पहले चरण के तहत शामली जिले की कैराना, थाना
भवन, शामली मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली,
मीरापुर विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा बागपत जिले की छपरौली,
बड़ौत व मेरठ जिले की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट,
मेरठ, मेरठ साउथ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। गाजियाबाद की लोनी,
मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर व गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी,
जेवर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण के तहत ही मतदान होगा।