Start applying for Haj yatra 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हज यात्रा 2017 के लिए आवेदन शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 9:15 PM (IST)
हज यात्रा 2017 के लिए आवेदन शुरू
बाड़मेर। सेंट्रल हज कमेटी मुंबई की अनुपालना में हज यात्रा 2017 के आवेदन फाॅर्म भरने शुरू हो गए हैं। हज ट्रेनर बच्चू खान कुम्हार ने बताया कि सेन्ट्रल हज कमेटी मुंबई के निर्देशानुसार 5 जनवरी 2017 से हज यात्रा 2017 के लिए हज फाॅर्म भरने शुरू किए गए हैं। जिसमें अभी तक बाड़मेर से 205 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर को भेजे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2017 रहेगी। वही मंगलवार शाम को शहर के मुस्लिम मुसाफिर खाना में फाॅर्म भरने सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हाजी उस्मान, सरादीन खान, शाहमीर खान, नासिर खान, मोहम्मद अब्दुल्ला, साबू खान, आमिन खान, मीर खान, हयात खान, उमराव मोहम्मद, लियाकत अली, सलीम खान, बच्चू खान, कुम्हार, अबरार मुहम्मद और बरकत हुसैन मौजूद रहे।

[@ Exclusive-इस पार्टी ने बिगाड़ी दिग्गजों की चुनावी गणित]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement