Stampede at New Delhi Railway Station, 17 dead, 25 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत, 25 घायल

khaskhabar.com: रविवार, 16 फ़रवरी 2025 04:59 AM (IST)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत, 25 घायल
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर हुआ, जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की देरी के कारण हजारों यात्री जमा हो गए थे। हादसे की वजहें : ट्रेनों की देरी : भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस लेट थीं, जिससे प्लेटफॉर्म 14 पर भीड़ बढ़ती गई।
गलत अनाउंसमेंट : प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के आगमन के दौरान अचानक घोषणा हुई कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिससे भीड़ उधर भागी और भगदड़ मच गई।
प्रबंधन की लापरवाही : दो वीकेंड से भीड़ बढ़ रही थी, लेकिन रेलवे ने कोई कंट्रोल रूम या विशेष सुरक्षा प्रबंधन नहीं किया।
रेलवे का बयान : DCP रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर 12, 13 और 14 पर असामान्य भीड़ थी, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement