Advertisement
स्टालिन ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की

पुलिस के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और चप्पल फेंके, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
एक बयान में एमएमके नेता एम.एच. जवाहिरुल्लाह ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पुलिस चेन्नई, मदुरै और अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर रही है।
जवाहिरुल्लाह ने कहा कि पुलिस ने संपर्क करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शन की अनुमति देने के अपने वादे को पूरा नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया और पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई की भी मांग की। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


