Advertisement
Sushant Case : सीबीआई और एम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक मंगलवार को

डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुवाई में एम्स की फोरेंसिक टीम ने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और टीम ने सुशांत के बांद्रा फ्लैट का भी दौरा किया था। इस दौरान पूरा क्राइम सीन फिर से क्रिएट किया गया था।
एम्स की टीम को सुशांत की बहन मीतू सिंह, दिवंगत अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और निजी कर्मचारी दीपेश सावंत, नीरज सिंह और केशव बच्चन ने भी मदद की थी।
पता चला है कि एम्स का मेडिकल बोर्ड सीबीआई को राय देगा जो बिना किसी संदेह के पूरी तरह से 'निर्णायक' होगी। हालांकि इससे पहले बोर्ड एजेंसी द्वारा निकाले गए निष्कर्षों का पूरा अध्ययन करेगा।
बता दें कि सुशांत की रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी कर रहे हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


