Sri Lankan tea exports earned $1.3bn in 2021-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका : चाय निर्यात से 2021 में हुई 1.3 अरब डॉलर की कमाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जनवरी 2022 5:56 PM (IST)
श्रीलंका : चाय निर्यात से 2021 में हुई 1.3 अरब डॉलर की कमाई
कोलंबो । श्रीलंका के चाय निर्यात ने 2021 में कम पैदावार और उत्पादन की ऊंची लागत के बावजूद 1.3 अरब डॉलर की कमाई की। देश की मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका चाय बोर्ड के अध्यक्ष जयंपति मोलिगोडा ने सरकारी स्वामित्व वाले डेली न्यूज के हवाले से कहा कि द्वीप राष्ट्र ने 288 मिलियन किलो चाय के निर्यात से लगभग 1.3 अरब डॉलर कमाए। मोलिगोडा ने कहा कि श्रीलंकाई चाय की उत्पादन लागत वैश्विक बाजार में सबसे अधिक है और चाय का उत्पादन 2013 में चरम पर था और तब से इसमें गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि केन्या और भारत में ऑक्शन की कीमतें कोलंबो की तुलना में सस्ती हैं।
चाय श्रीलंका का शीर्ष कृषि निर्यात है और 2021 में कुल व्यापारिक निर्यात राजस्व का 10.9 प्रतिशत हिस्सा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement