Sri Lanka: 23 people injured in fire in Colombo building, 4 in critical condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका : कोलंबो की इमारत में आग लगने से 23 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 2:31 PM (IST)
श्रीलंका : कोलंबो की इमारत में आग लगने से 23 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आठ मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, घायलों को नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि घायल लोग जल गए हैं या सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।
उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
कोलंबो फायर चीफ पी.डी.के.ए. विल्सन ने बताया कि शहर के पेट्टा इलाके में स्थित इमारत में सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी।
उन्होंने बताया कि कोलंबो फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 11 दमकल गाड़ियां और 45 दमकलकर्मी भेजे। आग पर काबू पाने में उन्हें कई घंटे लग गए।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। कोलंबो फोर्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement