spot-03: prashant bhushan attacks over rafale jet deal, terms it second bofors Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राफेल सौदा भाजपा के लिए बोफोर्स साबित होगा:प्रशांत भूषण

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 10:56 PM (IST)
राफेल सौदा भाजपा के लिए बोफोर्स साबित होगा:प्रशांत भूषण
भूषण ने कहा, मजेदार बात है कि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि अभिषेक वर्मा ने उन्हें रूपजाल (हनीट्रैप) में फंसवाया था। वरूण गांधी ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह स्वराज अभियान के नेता के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज कराएंगे। भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को ईमेल, तस्वीरें और पत्रों के रूप में इतने अधिक सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद वर्मा ने सिर्फ इतना कहा है कि ये आरोप एक असंतुष्ट पूर्व साझीदार के हैं। भूषण ने राफेल सौदे का एक बडा हिस्सा रिलायंस को देने की बात कहकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्यों इस ठेके का करीब 30 हजार करोड रूपये का हिस्सा अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस डिफेंस को दे दिया गया जबकि इस कंपनी को रक्षा से जुडे उत्पादन का कोई अनुभव नहीं है और यह कंपनी मात्र एक साल पुरानी है। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :सड़क खोदकर भूला विभाग, गिरकर लोग होते हैं घायल, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement