sports ministry allocates 100 crores for development of sports-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान को खेल मंत्रालय ने खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किए

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2019 4:36 PM (IST)
राजस्थान को खेल मंत्रालय ने खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किए
जयपुर । केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने लोकसभा क्षेत्र जयपुर ग्रामीण के 20 विद्यालयों/महाविद्यालयों के लिए राष्ट्रीय खेल विकास निधि से 6 करोड़ 19 लाख रूपये स्वीकृत किए हैं। जिसके अंतर्गत जयपुर ग्रामीण की आठों विधानसभाओं के 20 विद्यालयों/महाविद्यालयों में 17 फिटनेस सेन्टर खोले जाऐंगे, जिनमें हेवी ड्यूटी जिम उपकरण व हाॅल, कुश्ती के मेट, भारत्तोलन उपकरण, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, हैण्डबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी मैट, बाॅक्सिंग आदि खेलों के उपकरण उपलब्ध कराए जाऐंगे। इस कार्य के लिए जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के युवा खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकेंगे, युवाओं के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में 32 मिनी स्टेडियमों का निर्माण होगा जिसमें से 15 का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसी प्रकार 46 ओपन लगाए जाऐंगे जिनमें से 16 लगाए जा चुके है। तीन वर्षों से लगातार लोकसभा क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने बड़े स्तर पर जयपुर महाखेल का आयोजन सफलता पूर्वक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जयपुर ग्रामीण में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में खेलों के विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि खेलों के माध्यम से युवाओं का शारिरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही खेल मैदान की सीमा में प्रवेश करते ही खिलाड़ी आपसी भेद भाव भूलकर अपनी टीम को जिताने के लिए एकजुट होकर खेलते है। इस एकता की भावना से गांव मजबूत होंगे और देश भी मजबूत होगा। इसके अंतर्गत इसी वित्तीय वर्ष में खेल मंत्रालय द्वारा राजस्थान प्रदेश को 100 करोड़ रूपये आवंटित किए गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement