Advertisement
जल जीवन मिशन के कार्याें को तेजी से आगे बढाएं - सीएम अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए घरेलू जल कनेक्शन महिला मुखिया के नाम से जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। राज्य सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को अपने गांव में जल जीवन मिशन के प्रबंधन में भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा और वे सशक्त बनेंगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सुधांश पंत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रदेश में 15 अगस्त, 2019 तक 11 लाख 73 हजार ग्रामीण परिवारों को पेयजल कनेक्शन मिल चुके थे। इसके बाद करीब 76 लाख से अधिक स्वीकृतियां जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत अब तक कुल 21 लाख 28 हजार कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 में अभी तक 1 लाख 68 हजार जल कनेक्शन जारी किए गए हैं।
पंत ने बताया कि पेयजल योजनाओं, कनेक्शन की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, निविदा आमंत्रित करने तथा कार्यादेश जारी करने के कार्य को काफी तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


