sonia gandhi, priyanka in shimla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा शिमला में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 9:47 PM (IST)
सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा शिमला में
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा और उनके बच्चों के साथ शिमला के बाहरी हिस्से में छुट्टी मना रही हैं। एक अधिकारी ने यहां कहा कि गांधी और उनका परिवार गुरूवार को यहां से पास ही स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उतरा और वहां से चाराब्रा गया जहां प्रियंका का कॉटेज निर्मित हो रहा है। कॉटेज के निर्माण कार्य का लगभग एक घंटे निरीक्षण करने के बाद यह परिवार शिमला से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित ओबेराय समूह के रिसॉर्ट वाइल्डफ्लॉवर के लिए निकल पडा। उन्होंने पूरे दिन रिसॉर्ट में बिताया। अधिकारी ने कहा कि गांधी परिवार शनिवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान कर सकता है। प्रियंका ने इसके पहले इस वर्ष जून और अक्टूबर में अपने निर्माणाधीन कॉटेज का निरीक्षण किया था। यह कॉटेज अगले वर्ष के प्रारंभ तक पूरा हो सकता है। पांच कमरों वाले दोमंजिला कॉटेज को चार वर्ष पहले गिरा दिया गया था क्योंकि प्रियंका इसे नए रूप में चाहती थीं। (आईएएनएस)
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement