Sonia Gandhi life is an example of struggle, sacrifice and dedication: Kumari Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनिया गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल : कुमारी सैलजा

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 4:27 PM (IST)
सोनिया गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल : कुमारी सैलजा
खास खबर। देहरादून अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने सोमवार को देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव पर अपने विचार साझा करते हुए सैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ काम करते हुए उन्होंने करीब से देखा है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने कितना परिश्रम किया और अपना पूरा समय व ऊर्जा समर्पित की। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का उनका ऐतिहासिक निर्णय हम सभी के लिए बेहद भावुक क्षण था।
सांसद ने कहा कि यह पुस्तक सोनिया गांधी के जीवन, अनुभवों, संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं का रोचक एवं भावनात्मक दस्तावेज है। उनका व्यक्तित्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement