Advertisement
कुछ नेता आजकल पीएम पद के लिए काबलियत का सर्टिफिकेट बांट रहे : भाजपा

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं।
बाद में हालांकि नीतीश कुमार ने जदयू के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा उन्हें पीएम मैटेरियल बताए जाने पर सफाई देते हुए कहा था, "वे हमारी पार्टी के साथी हैं,ं वे कुछ भी बोल देते हैं लेकिन, हमारे बारे में यह सब बोलने की कोई जरूरत नहीं। हम तो सेवक हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसी मेरी कोई न तो आकांक्षा है और न ही इच्छा है।"
उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार चल रही है जिसमें भाजपा और जदयू के अलावे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी भी शामिल है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार जातीय जनगणना और पेगासस मामले को लेकर भाजपा से अपनी अलग राय जता चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


