Advertisement
ग्राम पंचायत स्तर की जन समस्याओं का यहीं पर समाधान करें : कलेक्टर देवेंद्र कुमार

जिला कलेक्टर ने मंडावर थाने का वार्षिकी निरीक्षण किया, इस दौरान थाने में आने वाले परिवादों की स्थिति, थाना क्षेत्र में अपराधों की प्रकृति व मालखाने की वस्तु स्थिति को जानकर निस्तारण करने के थाना अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले परिवादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए आमजन की शिकायतों को सुनें।
इसी दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर का अवलोकन किया, वहां उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा एवं मरीजों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछी तथा स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाई स्टोर का निरीक्षण किया तथा मौसमी बीमारियों संबंधित व अन्य आवश्यक दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।
गाजीपुर में मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना के कार्य का अवलोकन करते हुए मानसून पूर्व कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए, जिससे वर्षा जल का संरक्षण हो सके। उन्होंने व्यापक स्तर पर पौधारोपण करवाने के भी निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, उपखंड अधिकारी महवा लाखन सिंह गुर्जर, स्थानीय संरपच, विकास अधिकारी, तहसीलदार महवा, तहसीलदार मंडावर, सीएमएचओ डॉक्टर सीताराम मीणा, पीएचईडी एसई रामनिवास मीणा सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी, स्थानीय पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


