Advertisement
दौसा की पेयजल समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता : पूर्व विधायक शंकर शर्मा

बीसलपुर के अलावा स्थानीय स्त्रोत से उपलब्ध पानी व टैंकरों से लोगों को नियमित अंतराल पर शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के लिए आज कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में एडीएम सुमित्रा पारीक, एसई रामनिवास मीणा, एक्सईएन हनुमान मीणा सहित जलदाय विभाग के विधानसभा क्षेत्र स्तर के कर्मचारी मौजूद रहे।
मीटिंग में पेयजल वितरण के अंतराल को कम करने के साथ ही टैंकर वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने व जरूरतमंद को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वार्ड वाइज स्थान चिन्हित कर टैंकर खाली करने, पार्षदों के सहयोग के लिए सम्बधित वार्ड में ही निवास कर रहे सरकारी कर्मचारियों व प्रबुद्ध जनों के सहयोग से टैंकर वितरण का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्त्रोत तलाशकर वहां से पेयजल एकत्रीकरण का प्रयास किया जाए।
इसके अतिरिक्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित एकल बिंदु व हैण्डपम्प का चिन्हीकरण कर उन्हें रंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। लोगों को विदित हो सके कि कौनसा हैंडपंप व एकल बिंदु चालू है और कौनसा बंद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


