Soldier fired indiscriminately in Thailand, 20 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थाईलैंड में सैनिक ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 20 की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 09 फ़रवरी 2020 06:24 AM (IST)
थाईलैंड में सैनिक ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 20 की मौत
बैंकॉक । उत्तरपूर्वी थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में शनिवार को एक थाई सैनिक द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि एक कनिष्ठ अधिकारी जाकराफंथ थोम्मा ने मिलिट्री कैंप से हथियार चुराकर अपने कमांडिंग अफसर की हत्या कर दी। संदिग्ध व्यक्ति थोम्मा इसके बाद एक शॉपिंग सेंटर में जा घुसा और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में नाखोन रत्चासिमा के पास शॉपिंग सेंटर के निकट गोलीबारी दिखाई दे रही है। बैंकॉक पोस्ट की खबर के अनुसार, संदिग्ध जवान की उम्र लगभग 32 साल है। उसने शॉपिंग सेंटर में मौजूद लोगों को पहले बंधक बना लिया, उसके बाद उन पर राइफल से हमला किया। हालांकि आधिकारिक तौत पर इसकी पुष्टि नहीे की गई है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल कोंगचीप तंत्रावनीच ने कहा कि अब तक 20 लोग मारे गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement