रामपुर। पत्नी यशोदा बेन से अलग रह रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि यदि मोदी ने मुसलमानों को परेशान करना नहीं छोड़ा, तो वह इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) जाएंगे और उसके बाद मोदी दुनिया को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।
सपा विधायक आजम खां ने कहा, ‘‘मोदी जी मुसलमानों को परेशान न करें, वरना मुसलमानों को सोचना पड़ेगा कि उन्हें कहां जाना है। यदि हम संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) में चले गए तो मोदी जी दुनिया को मुंह नहीं दिखा सकेंगे। उन्हें पूरी दुनिया के सामने बेइज्जत होना पड़ेगा।’’