So far 94.75 percent voting has taken place under home voting in the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में होम वोटिंग के तहत अब तक हुआ 94.75 प्रतिशत मतदान

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 7:47 PM (IST)
जिले में होम वोटिंग के तहत अब तक हुआ 94.75 प्रतिशत मतदान
झालावाड़। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत झालावाड़ जिले में चल रही होम वोटिंग की प्रक्रिया में जिले के 85 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन मतदाताओं द्वारा बड़े जोश व उत्साह के साथ मतदान किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में होम वोटिंग के लिए कुल 1885 पात्र मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना था जिनमें से अब तक 1786 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा चुका है। जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1216 एवं 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले 570 विशेष योग्यजन मतदाता शामिल हैं। मतदान केन्द्र खानपुर निवासी दिव्यांग मतदाता कुंजबिहारी ने होम वोटिंग के माध्यम से गुरूवार को मतदान किया। मतदान करने के पश्चात् उन्होंने कहा कि मैने कभी सोचा भी नहीं था कि इतने सरल एवं गोपनीय तरीके से घर बैठे-बैठे में मतदान कर पाऊंगा। मतदान दल मेरे घर आया और सम्पूर्ण प्रक्रिया मुझे समझाते हुए मेरा मतदान करवाया। भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की सुविधा को बेहतरीन बताते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।
90 वर्षीय शिवसिंह ने कहा मतदान करते हुए गर्व महसूस हुआः
खानपुर निवासी 90 वर्षीय शिवसिंह ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान करने के बाद कहा कि मेरी बढ़ती उम्र एवं खराब स्वास्थ्य के कारण मतदान केन्द्र पर जाकर वोट डालना मेरे लिए मुश्किल था, परन्तु भारत निर्वाचन आयोग की पहल से मैने अपने घर से ही मतदान किया। मुझे लोकतंत्र के त्यौहार में भागीदारी निभाते हुए अत्यन्त गर्व महसूस हो रहा है जिसका पूरा श्रेय भारत निर्वाचन आयोग को जाता है। जिसके द्वारा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में होम वोटिंग की सुविधा प्रारंभ कर बेहतरीन कार्य किया गया है।
उदी बाई ने कहा कि चुनाव में एक-एक मत का है बड़ा महत्वः
खानपुर निवासी 85 वर्षीय उदी बाई ने बड़ी प्रसन्नता से गुरूवार को होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि एक-एक मत का चुनाव में बड़ा महत्व होता है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उसकी महत्ता समझते हुए होम वोटिंग की सुविधा से मुझ जैसे बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए मैं भारत निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करती हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement