Advertisement
स्मृति ईरानी ने इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर कसा तंज

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 2015-21 के बीच देश के 13.50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर जाकर चाय पी थी। आज के पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि देश की 10 करोड़ गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बनाकर खुले में शौच के अभिशाप से महिलाओं को मुक्ति दी है। आयुष्मान योजना के तहत देश के 50 करोड़ गरीबों को 27 हजार से ज्यादा अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। 4 करोड़ गरीबों को आवास और 13 करोड़ परिवारों को पहली बार नल से पीने का पानी मिला है। उड़ान योजना के तहत विगत के 10 वर्षों में 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। जबकि, आजादी के बाद से लेकर 2014 तक मात्र 74 एयरपोर्ट ही थे। प्रतिवर्ष 9 हजार किमी हाईवे का निर्माण हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहस मोदी में ही था।
उन्होंने कहा कि मोदी है तो हर काम मुमकिन है। उन्होंने बिना पक्षपात के सुशासन को स्थापित कर जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। पिछड़े समाज पर 1.60 लाख करोड़ तो जनजातियों के कल्याण पर 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत 9 लाख को नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत छोटे-मोटे रोजगार के लिए 26 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


