Smriti Irani attack on Deepika Padukone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- वह देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के साथ खड़ी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 2:08 PM (IST)
स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- वह देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के साथ खड़ी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में छात्रों का साथ देने पर निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दीपिका उनके साथ खड़ी हुई हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?' 'यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठि‍यों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभी जांच चल रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement