smog 1 Mg distributing free masks to police and army jawans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मॉग:दिल्ली में पुलिस व सेना के जवानों को मुफ्त मास्क बांट रही 1MG

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 4:19 PM (IST)
स्मॉग:दिल्ली में पुलिस व सेना के जवानों को मुफ्त मास्क बांट रही 1MG
नई दिल्ली। दिल्ली में जहरीले स्मॉग (धुंध) का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में देश के विश्वसनीय डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म 1एमजी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवानों को जहरीली हवा से बचाने के लिए मुफ्त में एंटी-पॉल्यूशन मास्क बांट रही है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है और वायु प्रदूषण निर्धारित स्तर से काफी ज्यादा बढ़ गया है। धुंध की मोटी परत ने शहर को अपनी जकड़ में ले लिया है। ऐसी स्थिति में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस और सेना के जवानों पर सीधा इसका बुरा असर पड़ता है। यह उनके सामने स्पष्ट समस्या है, क्योंकि उनको खराब हवा में सांस ड्यूट पर तैनाती के दौरान लेनी होती है। ऐसे ही माहौल में उनको लंबे समय तक ड्यूटी करनी होती है। 1एमजी के संस्थापक और सीईओ श्री प्रशांत टंडन ने कहा, ‘‘हेल्थ इमरजेंसी चल रही है और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। इस जहरीली हवा में सांस लेने से स्वास्थ्य की अल्पकालिक और दीर्घकालिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम सब प्रदूषण को कम करने का अपने स्तर पर प्रयास करें और हवा की गुणवत्ता में सुधार होने तक इस खतरनाक स्थिति से खुद को बचाएं। हम सभी खतरे में हैं। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और वे लोग जो घर से बाहर ज्यादा समय बिताते हैं।’’जहरीली वायु के असर को कम करने के लिए 1एमजी ने दिल्ली के कई कॉलेजों की मदद से उत्तम नगर, किर्बी प्लेस (दिल्ली कैंट), धौलाकुआं, एम्स, छतरपुर, सिकंदरपुर, इफ्को चौक, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल्स पर एंटी-पॉल्यूशन मास्क वितरित करवाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement