Advertisement
MUMBAI : क्रैश प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, CM फडणवीस ने लिया जायजा

मृतकों की हुई पहचान
मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों में कैप्टन पी.एस राजपूत, को-पायलेट मारिया जुबैरी, असिस्टेंट इंजीनियर सुरभि, एयरक्राफ्ट टेक्निशियन मनीष पांडे भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि विमान जिस समय क्रैश हुआ राहगीर उस जगह से गुजर रहा था। पायलट के अलावा इस विमान में दो टेक्निशियन भी बैठे थे, जिनकी मौत हुई है।
ये विमान मुंबई के घाटकोपर के सर्वोदय नगर इलाके में क्रैश हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। आपको बता दें कि जिस जगह से विमान क्रैश हुआ है वो रिहायशी इलाका है। ये विमान दोपहर 1.13 बजे क्रैश हुआ। इस विमान का मॉडल VT-UPZ, किंग एयर C90 है।
क्रैश होने के बाद यह विमान निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। पहले ये विमान सडक़ पर गिरा जिसके बाद निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया। विमान की टक्कर के बाद बिल्डिंग में आग लग गई। 4 फायर इंजीन आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
आपको बता दें कि चार्टर्ड विमान में सीएम से राज्यपाल जैसे अहम व्यक्ति सफर करते हैं और ये प्लेन ट्विन इंजन यानी दो इंजनों वाला होता है। ऐसे में अगर एक इंजन काम करना बंद कर दे तो दूसरे इंजन को इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि क्या प्लेन के दूसरे इंजन ने भी काम करना बंद कर दिया था। प्लेन के ब्लैक वॉक्स के मिलने के बाद सही वजह का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


