Six youths rape with the girl -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छह युवकों ने पिता के सामने किया लडक़ी से रेप

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 फ़रवरी 2019 9:40 PM (IST)
छह युवकों ने पिता के सामने किया लडक़ी से रेप
पटना । बिहार के किशनगंज जिले के एक गांव में छह युवकों ने एक युवती के साथ उसके पिता के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कोढोवाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत उसके गांव के ही छह युवकों ने मंगलवार देर रात उसके घर का दरवाजा खटखटाया और पानी पीने के लिए कहा। इसके बाद युवक जबरन उसके घर में घुस गए और उसे खींचकर बाहर ले आए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक उसे घर के पास ही एक सुनसान खेत में ले गए और उसके पिता के सामने दुष्कर्म किया। युवकों ने पीड़िता के पिता को पेड़ से बांध दिया था। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे और उसके पिता को पुलिस से संपर्क न करने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement