Advertisement
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में छह लोगों ने की व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

हालांकि घायल ने 14-15 दिसंबर की दरम्यानी रात को दम तोड़ दिया। एमएलसी और स्थानीय जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी एक आरोपी केशव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पांच और लोगों के नाम बताए, जिन्होंने 14 दिसंबर की देर रात शब्बीर के साथ मारपीट की थी।
आरोपी केशव को बुधवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इस बीच, अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उक्त मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


