Six BJP workers attempt to murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का केस

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 12:36 PM (IST)
छह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का केस
झांसी । भाजपा के छह कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में मतदान के दिन 23 फरवरी को सपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट और फायरिंग की थी। सपा कार्यकर्ताओंं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान के दिन वोट डालने से रोका था, जिसके बाद बवाल और मारपीट की घटना हुई थी। मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरोसा के बृज मोहन कुशवाहा ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। बृज मोहन के मुताबिक भाजपा के लोग सपा समर्थक वोटरों को वोट डालने से घर से निकलने से रोक रहे थे। जब उन्होंने समर्थकों को वोट डलवाने के लिये घर से निकालने की कोशिश की तो विपक्षियों ने बृज मोहन और उसके साथियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडो से बुरी तरह पिटाई की और तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह सपाई अपनी जान बचाकर मौके से भागे ।बृज मोहन की तहरीर पर पुलिस ने ठाकुरदास राजपूत, विपिन राजपूत, शेखर राजपूत, राजेंद्र, रानू और लखन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement