Singer Daler Mehndi convicted for human trafficking, jailed for 2 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव तस्करी मामला : गायक दलेर मेहंदी दोषी, 2 साल की सजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 2:10 PM (IST)
मानव तस्करी मामला : गायक दलेर मेहंदी दोषी, 2 साल की सजा
पटियाला। पटियाला कोर्ट ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी अदालत ने दोषी ठहराया है। दलेर मेहंदी फिलहाल पंजाब पुलिस की कस्टडी में हैं।

आपको बता दें कि 19 सितंबर, 2003 में शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है।

उनपर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। इस मामले में उनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। इनमें पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज किया गया था। आरोप था कि दलेर मेहंदी जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर मेहंदी के खिलाफ ये मामला बख्शीश सिंह नामक शख्स ने दर्ज करवाई थी। आरोप था कि दलेर मेहंदी ने लोगों से कई सारे पैसे लिए थे। अपने भाई के साथ 1998-99 के दौरान 10 लोगों को गैरकानूनी रूप से विदेश ले गए थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement