Similar road safety course to prepare volunteers for a million instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक लाख स्वयंसेवकों के लिए समान सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 8:13 PM (IST)
एक लाख स्वयंसेवकों के लिए समान सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम तैयार करने  के निर्देश
जयपुर। परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं आयुक्त शैलेन्द्र अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि हर ग्राम पंचायत में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए एनजीओ. द्वारा तैयार किए जाने वाले कुल करीब एक लाख स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए समान कार्यक्रम बनाया जाए । उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर कम से कम 10 स्वयंसेवक तैयार किए जाएं जिनमें उस ग्राम पंचायत के सभी गांवों का प्रतिनिधित्व रहे। अग्रवाल विश्व बैंक की आरआरएसएमपी परियोजना के अन्तर्गत राज्य के सातों संभागों में छह एनजीओ द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम सम्बन्धी पायलट प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक के दौरान इन एनजीओ. के प्रतिनिधियों, परिवहन एवं सानिवि के सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। मंगलवार को सानिवि निर्माण भवन में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा जनजागरूकता के लिए ऎसे समर्पित स्वयंसेवक तैयार किए जाएं जो वास्तव में इस मुहिम से जुड़कर इस क्षेत्र में कार्य की इच्छा रखते हैं। ऎसे सभी चयनित स्वयंसेवकों का डेटाबेस भी तैयार किया जाए एवं उनकी ग्राम पंचायत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम से दो-तीन दिन पूर्व उनकी जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाए। इन एन.जी.ओ. ने पायलट प्रोजेक्ट के दौरान सातों संभागों में 5 ग्राम पंचायतों एवं एक-एक राजकीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और ट्रक-बस ड्राइवर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इनके आधार पर राज्य की हर पंचायत समिति, सभी 9894 ग्राम पंचायतों एवं हर संभाग में 100 ग्रामीण विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दिनभर का विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही हर जिले में बस एवं ट्रक ड्राइवर्स के 15 प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।समीक्षा बैठक में अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण के दौरान प्री हॉस्पिटल ट्रोमा केयर का प्रशिक्षण भी दिया जाए जिसमें बेसिक लाइफ सेविंग के साथ सीपीआर आदि के बारे में बताया जाए। जहां तक संभव हो, एन.जी.ओ. के प्रशिक्षक स्थानीय भाषा का उपयोग करें, प्रशिक्षकों में 25 से 40 प्रतिशत महिला प्रशिक्षक रहें क्योंकि ग्रामीण महिलाओं को समझाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement