सिरोही। जिले के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान में हैम रेडियो का रजत जयन्ति समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हैम रेडियो के लाइसेंस धारक भाग लेने पहुंचे है। इस सम्मेलन में प्राकृतिक विपदाओं तथा आपातकाल में संचार व्यवस्था के ठप्प होने पर हैम रेडियो के उपयोग पर चर्चा चल रही है। हैम रेडियो का उद्घाटन सीबीआई के पूर्व निदेशक तथा हेमेस्ट के अध्यक्ष पदमश्री डीआर कार्तिकेयन समेत कई लोगोंं ने किया इसमें हैम रेडियो को एक हॉबी नहीं बल्कि आपातकाल की महत्वपूर्ण जरुरत बताते हुए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस हैम रेडियो के रजतय जयंति समारोह में केवल हैम रेडियो के लाईसेन्स धारक ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा युवा भी भाग ले रहे है। इससे यह प्रतीत होता है कि युवाओं का इसके प्रति रुझान बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के