Sikkim tops cleanliness survey among rural areas Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिक्किम बना देश का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 2:44 PM (IST)
सिक्किम बना देश का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने राज्य के 7,096 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए वर्ष 1999 में राज्य के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में अभियान शुरू किया। सिक्किम देश का पहला राज्य है जिसने खुले में शौच की प्रथा को पूरी तथा खत्म कर दिया है तथा राज्य के 4 जिलों और 16 उपमंडलों के अंतर्गत 446 गांवों को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के मापदंडों के अनुरूप खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 1,05,311 परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा सभी सरकारी सुविधओं तथा अनुदानों को स्चच्छता अभियान में जोड़ा गया है। राज्य को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल, 2016 को सिविल सर्विस डे पर नई दिल्ली में पश्चिम जिले को लोक प्रशासन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement