Advertisement
श्याम भक्तों ने नव वर्ष शुभारंभ पर की वृद्धजनों की सेवा, सम्मान भी किया

प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत, सचिव राजकुमार रामचंदानी, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल, हेमंत लालवानी और कृष्णा गौड़ के अलावा संस्थान के सदस्य नितिन आचार्य, मोहित हेड़ा, कविता श्रीवास्तव व आशा कच्छवाहा ने स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान की सदस्य रश्मि जांगिड़, विदिशा जांगिड़, अनुपमा परिहार, मोनिका टाक, निरूपा पटवा और जोधाणा वृद्ध आश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर राजस्थान न्यायिक अकादमी की उपनिदेशक सीमा मेवाड़ा, समाजसेवी दिनेश जोशी, ललित मेवाड़ा, दिलीप मेहता, प्रतिभा गहलोत, विनोद गहलोत, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष गहलोत, मनीष प्रजापत, कपिल पटवा, गौतम उपाध्याय, ऋषभ प्रजापत, ललिता प्रजापत, सुशीला प्रजापत, कुलदीप प्रजापत और नरेंद्र सोलंकी इस आयोजन के सहभागी बने।
सभी संतो ने समाज सेवा के इस जज्बे को सराहा और कहा कि एक साथ 15 वृद्ध जनों का जन्म दिवस मना कर उनके चेहरे पर खुशियां देने के साथ-साथ उनको अपने हाथों से भोजन कराना और उनके सुख-दुख में भागीदार बनना ईश्वर की सेवा करने जैसा है। सभी संतो ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह संस्थान इसी तरह के नवाचार करते हुए सामाजिक सरोकार के दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेगा।अंत में संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


