Advertisement
शुभेंदु अधिकारी ने गृहमंत्री से मदद मांगने के मामले में ममता को दी केस करने की चुनौती

हुगली जिले के सिंगूर में 18 अप्रैल को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने दावा किया था कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 2024 लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने की गुजारिश की।
अधिकारी ने 18 अप्रैल को कहा, उन्होंने अमित शाह से 2024 के लोकसभा चुनाव तक तृणमूल का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, गृह मंत्री ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि आयोग के फैसले को उनके द्वारा नहीं बदला जा सकता है, क्योंकि ईसीआई एक स्वायत्त निकाय है।
इसके जवाब में ममता बनर्जी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री को फोन करने का उनका दावा साबित होता है तो वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, मैंने सुना है कि मंगलवार को एक नए उभरे हुए व्यक्ति ने एक जनसभा में दावा किया कि चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेने के बाद मैंने उनके सर्वोच्च नेता अमित शाह को चार बार फोन किया था। अगर वे इसे साबित कर सकते हैं तो मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगी। लेकिन अगर वे इन आरोपों को साबित नहीं कर सकते हैं, तो क्या वे जमीन पर अपनी नाक रगड़ेंगे?(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


