Shrimad Bhagwat Katha: Lord Shri Krishna took incarnation to protect religion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीमदभागवत कथाः धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने लिया अवतार

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 नवम्बर 2024 6:02 PM (IST)
श्रीमदभागवत कथाः धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने लिया अवतार
चंडीगढ़। उत्तराखंड कुमाऊं मंडली धनास द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण के अवतार की कथा का वर्णन किया गया व्यास पीठ से आचार्य मोहन मिश्रा महाराज ने कहा कि परमात्मा धर्म के रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। प्रभु प्रथ्वी पर गौ ब्राह्मण साधु संत और भक्तों की रक्षा के लिए अनेक रूप में अवतरित होकर अनेक लीलाएं करते हैं। भागवत कमेटी के प्रधान एडवोकेट जगदीश शर्मा ने बताया की कथा में वरिष्ठ एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट मनीष तिवारी, एच. एस. लक्की, प्रधान कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश, धर्मपाल रावत, प्रधान उत्तराखंड युवा मंच, प्रधान महासभा हिमाचल, नवीन दुर्गपाल यूके कैटर्स नया गांव मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आये हुए मेहमानों का स्वागत पूरन प्रकाश शर्मा, हरिश ढोंडियाल, प्रेम गिरि, धनसिंह, भवान सिंह, ललित मोहन नौटियाल, रोहित शर्मा, एडवोकेट प्रदुम्न मिश्रा एडवोकेट पंकज ठाकुर द्वारा किया गया। कीर्तन मंडली के महिलाओं ने आए हुए सभी मेहमानों व संगत का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement