Shri Jaswant Exhibition and Animal Fair will start from October 19-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले का 19 अक्टूबर से होगा शुभारम्भ

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 11:00 PM (IST)
श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले का 19 अक्टूबर से होगा शुभारम्भ
भरतपुर। श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशुमेला-2023 (नुमाइश) का जिला कलेक्टर एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष लोक बंधु के मुख्य आतिथ्य में 19 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे श्री जसवंत प्रदर्शनी स्थल पर ध्वजारोहण एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परम्परागत तरीके से उद्घाटन किया जाएगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. नगेश कुमार ने बताया कि श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला 2023 में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 19 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 19 एवं 20 अक्टूबर को पशु प्रतियोगिता आयोजित होगी। 21 अक्टूबर को सांय 7 बजे भजन जिकडी, 22 अक्टूबर को सांय 7 बजे नौटंकी, 23 अक्टूबर को सांय 7 बजे ढोला गायन एवं 23 से 25 अक्टूबर तक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्टूबर को सांय 6.30 बजे रावण दहन, 25 अक्टूबर को सांय 7 बजे सांस्कृतिक संध्या एवं बाजार प्रतियोगिता तथा सांय 4 बजे पारितोषिक वितरण एवं मेला समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement