Showing the effect of a cold with fog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे के साथ सर्दी का दिखा असर

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 5:35 PM (IST)
कोहरे के साथ सर्दी का दिखा असर
भरतपुर। समय बीतने के साथ प्रदेश में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। भरतपुर में गुरुवार को कोहरे और सर्दी के असर के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और मौसम में परिवर्तन के बीच बढ़ी सर्दी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित रहे। वहीं रेल, बस और आवागमन के अन्य साधन भी प्रभावित रहे। अलसुबह कोहरे की धूंध के चलते वाहन धीरे धीरे चलते रहे और हैडलाइट का सहारा लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश की। दूसरी ओर कोहरे और सर्दी से हो रहे गलन के अहसास ने लोगों को अलाव जलाने पर भी मजबूर कर दिया। ठंड बढ़ने के साथ चिकित्सकों ने ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ कप्तान सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।ऐसे में लोगों के साथ बच्चों को भी गर्म कपड़ों से पूरा बदन ढककर ही बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने पेट दर्द, बुखार, जुखाम और खांसी सहित किसी भी प्रकार की तकलीफ बढ़ने पर फौरन नजदीकी चिकित्सालय में पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दी है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement