shivraj singh chouhan trolled online for ranking mp roads better than america-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवराज बोले- MP की सडक़ें अमेरिका से बेहतर, सोशल मीडिया पर बना मजाक

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 09:13 AM (IST)
शिवराज बोले- MP की सडक़ें अमेरिका  से बेहतर, सोशल मीडिया पर बना मजाक
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एमपी में निवेश बढाने के उद्देश्य से इन दिनों अमेरिकी दौरे पर है। यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की सडक़ें अमेरिका सडक़ों से बेहतर हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पिछले 12 साल से मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, मैं यह बात हमेशा से कहना चाहता था। बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना कोई राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए सबसे पहले हमने सडक़ें बनाईं। जब मैं यहां एयरपोर्ट पर उतरा और जब मैं सडक़ों पर चल कर आया तो मुझे लगा कि मध्यप्रदेश की सडक़ें अमेरिकी की सडक़ों से ज्यादा बेहतर हैं। सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान के इस बयान का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश की सडक़ों को अमेरिका की सडक़ों से बेहतर बताने पर ट्विटर पर लोगों ने तरह तरह की तस्वीर डालनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement