Shivraj Singh Chouhan falls off stage after losing balance in Chhatarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तरपुर में मंच से गिरे CM शिवराज, ये नेता भी हो चुके हैं हादसे का शिकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 5:50 PM (IST)
छत्तरपुर में मंच से गिरे CM शिवराज, ये नेता भी हो चुके हैं हादसे का शिकार
भोपाल। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के गिरने या फिसलने का सिलसिला जारी है। हाल ही में बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव साइकिल की सवारी करने के दौरान गिर पड़े थे। वहीं अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच से गिर गए। शिवराज सिंह इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा पर है। इस यात्रा के जरिए वो जनता को बीजेपी सरकारी की कामयाबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लेकिन छतरपुर के चांदा में आयोजित जनसभा उनके लिए भारी पड़ गई। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित करने के बाद वो मंच से नीचे उतर रहे थे कि उनका पांव फिसल गया। ये बात अलग थी कि उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने तेजी दिखाई और उन्हें गिरने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement