Shiv Sena Supports Delimitation Bill; Decision Taken Under Eknath Shinde Leadership-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिसीमन विधेयक के समर्थन में शिवसेना, एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में फैसला

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 5:15 PM (IST)
परिसीमन विधेयक के समर्थन में शिवसेना, एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में फैसला
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में शनिवार को मुंबई में शिवसेना संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दिए जाने के फैसले के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्टी संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों के पक्ष में मतदान करेगी। शिंदे ने कहा कि शिवसेना एनडीए की सबसे पुरानी और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव और विकास देखा है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन से जुड़े ये विधेयक राजनीतिक बदलाव की नई दिशा तय करेंगे। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और उसका दायरा व्यापक होगा।
शिवसेना ने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण उसके राजनीतिक एजेंडे का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक, शिवसेना महिला आरक्षण को देश की लोकतांत्रिक और राजनीतिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक सुधार मानती है और इसके साथ मजबूती से खड़ी है।
पार्टी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए वह प्रतिबद्ध है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement