Shiv Sena says, Rahul Gandhi is face of opposition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना ने राहुल को बताया विपक्ष का चेहरा, आंखों से इशारे पर राउत ने कहा...

khaskhabar.com: रविवार, 22 जुलाई 2018 11:31 AM (IST)
शिवसेना ने राहुल को बताया विपक्ष का चेहरा, आंखों से इशारे पर राउत ने कहा...
मुंबई। शिवसेना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें विपक्ष का चेहरा बताया है। शिवसेना की यह टिप्पणी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लोकसभा में गिरने के एक दिन बाद आई है। राजग में शामिल शिवसेना ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद की कार्यवाही का बहिष्कार किया था। शिवसेना सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा, राहुल अब विपक्ष का चेहरा हैं। यह बात शुक्रवार को उनके भाषण से स्पष्ट हो गई है। राउत सरकार की तीखी आलोचना करते रहे हैं। शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को संसद में अपने प्रदर्शन से राहुल ने साबित कर दिया है कि वे प्रभावपूर्ण तरीके से विपक्ष की अगुवाई कर सकते हैं। निजी मराठी समाचार चैनल स्टार माझा से बातचीत में राउत ने कहा कि राहुल ने प्रदर्शित कर दिया है कि वे विपक्ष की अगुवाई प्रभावी ढंग से कर उनकी आकाक्षांओं को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने अपने भाषण में बहुत हद तक यह कर दिखाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement